[ad_1]
हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 22 अधिकारी जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में शामिल होंगे। एचपीएस अधिकारियों को आईपीएस बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने 28 अप्रैल को चंडीगढ़ में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की एक बैठक तय की है, जिसमें लंबे समय से अटके हुए प्रमोशन के मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि खाली पदों के मुकाबले 18 अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार करने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 2020 से लेकर 2024 के 18 पद हैं, जबकि चार पद 2025 के हैं। करीब दो महीने पहले मुख्य सचिव ने 22 एचपीएस अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किया था। हालांकि, मुख्य सचिव रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने से डीपीसी की बैठक नहीं हो पाई थी। उनके आग्रह पर यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित की गई है।
इससे पहले साल 2022 में 16 डीएसपी को प्रमोट किया गया था। अब सभी की नजरें 28 अप्रैल की होने वाली बैठक पर टिकी है। गृह विभाग के अधिकारी बैठक की तैयारियों में जुटे हैं, ताकि कोई चूक या कमी न रह जाए। इन सभी को 2012 का बैच मिलने की संभावना है।
[ad_2]
Haryana: यूपीएससी ने 28 अप्रैल को चंडीगढ़ में बुलाई डीपीसी की बैठक, 22 एचपीएस जल्द बनेंगे आईपीएस


