in

Haryana: मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही, इससे दूर रहना Latest Haryana News

Haryana: मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही, इससे दूर रहना Latest Haryana News

[ad_1]

#
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह

Updated Thu, 03 Oct 2024 12:04 AM IST

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मोहिदीनपुर में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। 



केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पैर छूते भाजपा प्रत्याशी जगमोहन।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



#

विस्तार


हरियाणा के करनाल के घरौंडा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण के समर्थन में मोहिदीनपुर गांव में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में अपने 10 साल के शासनकाल में हर गरीब तक सुविधा का लाभ पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस झूठ फैलाने वाली पार्टी है। चुनाव के दिनों में कांग्रेस के लोग तरह तरह के भ्रम फैलाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनके भ्रम से दूर रहना है।

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लोग धर्म के पक्के हैं। राष्ट्रभक्त और धर्म के पक्के लोग भारत के इस हिस्से में आकर बस गए। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया। उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ऊंचा समाना गांव में आयोजित सभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो किसानों के हितैषी बनने का ढोंग रच रहे हैं उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के साथ छल किया और उनकी जमीनें हड़पने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है और इससे देश और प्रदेश को बचाने की जरूरत है।

[ad_2]
Haryana: मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही, इससे दूर रहना

Melania Trump defends abortion in new memoir as Donald Trump says states should decide Today World News

Melania Trump defends abortion in new memoir as Donald Trump says states should decide Today World News

भाजपा सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया : प्रियंका गांधी Latest Haryana News

भाजपा सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया : प्रियंका गांधी Latest Haryana News