{“_id”:”69b03a4c06858d642e0a4d50″,”slug”:”bollywood-actor-randeep-hooda-becomes-a-father-2026-03-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक जिले के जसिया गांव के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है। अभिनेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा-दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई
Trending Videos
रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट में रणदीप हुड्डा लिखते हैं-दादा जी और पोती को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए थे। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि आज जब वह खुद पिता बने हैं तो अपने पिता के प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। उन्होंने पत्नी का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें पिता बनाने और इस दुनिया में उनकी छोटी बेटी को लाने के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।
रणदीप हुड्डा ने अपने पिता और नवजात बच्ची की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रही है। दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं।
[ad_2]
Haryana: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बने पिता, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी