Haryana: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; देर रात हुआ हादसा haryanacircle.com

[ad_1]

शहर के नारनौल रोड पर रविवार रात घर लौट रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Trending Videos

पुलिस को दिए बयान में गांव नूनी अव्वल निवासी रामअवतार ने बताया कि उनका बेटा बंटी महेंद्रगढ़ शहर में कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। रोज की तरह 5 अप्रैल को भी बंटी सब्जी बेचने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह गुलावला बस अड्डे से पहले शनि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इस दौरान हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक देर कर सड़क पर गिरा रहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस युवक को अस्पताल में लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Haryana: बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत; देर रात हुआ हादसा