{“_id”:”678f57fd1e81fe823601cb31″,”slug”:”govt-online-services-will-closed-on-25th-and-26th-january-in-haryana-2025-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana: प्रेदश में दो दिन ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद, पोर्टल को किया जाएगा अपग्रेड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Online service – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा में 25 और 26 जनवरी को सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य डाटा सेंटर की ओर से विभिन्न सरकारी पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा और इसके चलते 25 और 26 जनवरी को ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आईटी के बुनियादे ढांचे के तहत हरियाणा राज्य डाटा सेंटर की ओर से सरकारी पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सरल सेवाओं, पीपीपी से संबंधित सेवाओं, आधार प्रमाणीकरण सेवाओं आदि सहित कुछ ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी व्यवधान होगा और सरकारी सेवाएं 25 जनवरी को 12.01 बजे से 26 जनवरी को 11.59 बजे तक सीधे या सीएससी केंद्रों के माध्यम से सुलभ नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर की टीम जल्द बाधित सेवाओं को बहाल करने का प्रयास करेगी।
#
[ad_2]
Haryana: प्रेदश में दो दिन ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद, पोर्टल को किया जाएगा अपग्रेड