[ad_1]
रामगढ़ गांव में स्कॉर्पियो में आए 8 बदमाश दिनदहाड़े दुकान के सामने से व्यक्ति को अगवा कर ले गए। आरोपियों पर पीड़ित ने चलती गाड़ी में मारपीट की व गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधमरी हालत में दुकानदार को पंजलासा के पास गड्ढों में फेंककर भाग गए।
मुलाना थाना पुलिस ने दुकानदार बलविंद्र सिंह की तहरीर पर मोहित, लक्की, सुभाष, अभी सहित चार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई अपहरण की धारा 140(2), आर्म्स एक्ट, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना धारा 115, संयुक्त अपराध 3(5), आपराधिक षड्यंत्र 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:45 बजे वह गांव के बस अड्डे पर स्थित महिपाल की परचून दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से उतरे 3-4 युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में डाल लिया।
[ad_2]
Source link




