Haryana: नायब सिंह सैनी बोले- किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का लिया निर्णय Latest Haryana News

[ad_1]


सोनीपत के गांव चिड़ाना में किसानों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करने का निर्णय लिया है। उनकी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार शाम यमुनानगर से रोहतक जा रहे थे। बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें उनकी हर पैदावार का भरपूर मूल्य मिलेगा।

भाजपा सरकार का प्रयास रहा है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले। इस दौरान जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महासचिव निशांत छौक्कर, वरिष्ठ नेता परमवीर सैनी, महेंद्र चिड़ाना, देवेंद्र चिड़ाना समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

[ad_2]
Haryana: नायब सिंह सैनी बोले- किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का लिया निर्णय