Haryana: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामला, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल कैद की सजा Haryana Circle News

[ad_1]

नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल कैद और 1.75 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील नवीन कुमार ने अदालत में पैरवी की। 

Trending Videos

आरोपी गौरव उर्फ भूषण के खिलाफ शहर थाना फतेहाबाद में 16 अगस्त 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गौरव उर्फ भूषण से उसकी जान पहचान थी और वे मोबाइल पर अक्सर बातचीत करते थे। 

साल 2023 का मामला 

14 अगस्त 2023 को आरोपी ने उसे स्कूल के गेट से अपने घर ले जाकर दो बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे स्कूल की पीछे वाली गली में छोड़ते हुए धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी गौरव उर्फ भूषण को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई है।

[ad_2]