Haryana: नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तेजधार कुल्हाड़ी से किया हमला; चारपाई पर सो रही थी महिला Haryana Circle News

[ad_1]

जांडली खुर्द गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नशे के आदी व्यक्ति ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का पता तब चला जब स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि महिला उस समय घर में चारपाई पर सो रही थी। 

Trending Videos

इसी दौरान उसके पति ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने जब मां की हालत देखी तो शोर मचाया और अपने ताऊ बलिंदर सिंह को सूचना दी। इसके बाद बलिंदर सिंह ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर डायल 112 के इंचार्ज जिले सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपांशी सिंगला भी गांव जांडली खुर्द पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर गांव पहुंच गए।

[ad_2]