{“_id”:”6770c5f87d5a828dd70c3821″,”slug”:”severe-cold-fog-in-haryana-till-january-3-after-rain-and-hailstorm-effect-of-western-disturbance-over-now-2024-12-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana: तीन जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोहरे से गुजरते वाहन – फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से प्रदेश में ठंड प्रचंड तेवर दिखाना शुरू करेगी। 3 जनवरी 2025 तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी नए रिकॉर्ड बना सकता है। रविवार से लोगों को बर्फीली हवाओं के साथ हाड़कंपकपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पश्विम विक्षोभ के कारण शुक्रवार को 6 जिलों में ओलावृष्टि हुई थी। अधिकतर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई।
Trending Videos
शनिवार शाम के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम हो गया है। रविवार सुबह तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को बादलवाही का प्रभाव बना रहा। प्रदेश में आने वाले सप्ताह में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बादलों के कारण तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में ओलावृष्टि, 72 पेड़ गिरे
हिसार सहित कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश होने से तापमान गिर गया है। वहीं, चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में बारिश और करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान के संबंध में कृषि विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
हिसार में शुक्रवार की रात 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के 50 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है। चरखी दादरी जिले में शुक्रवार रात हुई 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। करीब 15 गांवों में ओलावृष्टि हुई और इससे करीब छह हजार एकड़ में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
सरसों और गेहूं की अगेती फसल समेत सब्जियों पर ओलावृष्टि की मार अधिक रही। आलम यह रहा कि शनिवार दोपहर तक खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछी रही। इसके अलावा जिले के विभिन्न मुख्यमार्गों पर करीब 72 पेड़ गिर गए। फतेहाबाद जिले के 13 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व बागवानी की फसलें चौपट हो गई है। सरसों की फसल बिछ गई है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष गिरदावरी करेंगे।
[ad_2]
Haryana: तीन जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म