[ad_1]
नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक की टक्कर लगने से एक बस पलट गई, जिसमें सवार सात से आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चंडीगढ़ डिपो की वॉल्वो बस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रही थी, जिसमें 28 यात्री सवार थे। बस सवारी लेने के लिए नेशनल हाईवे के पिपली चौक पर रूकी थी कि तभी कुरुक्षेत्र की ओर से पिपली पहुंचे एक ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी।
[ad_2]
Haryana: ट्रक की टक्कर से पलटी वॉल्वो बस, सात लोग हुए घायल; नेशनल हाईवे-44 पर हुआ हादसा



