in

Haryana: टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना Haryana Circle News

Haryana: टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना  Haryana Circle News

[ad_1]


देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे सीएम
– फोटो : संवाद

विस्तार


Trending Videos

टोहाना से भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार दोपहर को टोहाना पहुंचे। नामांकन से पहले अनाज मंडी में नामांकन जनसभा की गई। जनसभा के बाद रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी व देवेंद्र बबली लघु सचिवालय स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के टोहाना में होने के बावजूद अनुपस्थित रहने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी। कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनता से कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। जीजा और माता को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी काम करती है। जिसे अब जनता भली भांति जान चुकी है।

रूटों को मना लेंगे

वहीं, सुभाष बराला और अन्य रूठे हुए नेताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी सबको मना लेगी। सुभाष बराला भी आने वाले दिनों में देवेंद्र सिंह बबली के प्रचार में नजर आएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी सहित कई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करवाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के घर भी पहुंचे।

[ad_2]

Jind News: अनाज मंडी की फर्म ने किसान से की 1.15 करोड़ की ठगी  haryanacircle.com

Jind News: अनाज मंडी की फर्म ने किसान से की 1.15 करोड़ की ठगी haryanacircle.com

Hisar News: जिसके हाथ होगी युवाओं की कमान, वही जीतेगा चुनावी  मैदान  Latest Haryana News

Hisar News: जिसके हाथ होगी युवाओं की कमान, वही जीतेगा चुनावी मैदान Latest Haryana News