Haryana: ‘टटीरी’ गाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष का कड़ा रुख, बादशाह से मांगा स्पष्टीकरण; इस दिन बुलाया पानीपत haryanacircle.com

[ad_1]

टटीरी गाने को लेकर चल रहे विवाद में महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कड़ा रुख अपनाया है। इसको लेकर उन्होंने  रैपर बादशाह को 13 मार्च को पानीपत बुलाया है। वहां पर गायक से गाने में प्रयोग किए गए आपत्तिजनक शब्द का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। 

Trending Videos

जींद आई थीं रेणू भाटिया

 महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया मंगलवार को जींद में शिकायत से सुकून अभियान के तहत महिलाओं की सुनवाई के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने रैपर बादशाह को लेकर कहा कि वह इस गाने की जांच फिल्म सेंसर बोर्ड में भी करवाएंगी। यह गाना किस आधार पर सेंसर बोर्ड ने पास किया है। इसमें शर्मनाक शब्द प्रयोग किए गए हैं। जो प्रदेश की बेटियों के लिए अपमानजनक है। 

गोशालाओं में चंदे को लेकर कही ये बात

इसके अलावा एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोशालाओं में चंदा मांगने के नाम पर महिलाओं से नृत्य करवाए जाते हैं। इसको लेकर गोसेवा आयोग के चेयरमैन को भी पत्र लिखकर इस तरह की गतिविधियों को बंद करवाया जाएगा। जिंद के अलावा कैथल जिले की महिलाओं की सुनवाई की गई। इसके अलावा कई नई शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

 

[ad_2]