Haryana: जींद से विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी भाजपा, बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का किया जाएगा प्रयास haryanacircle.com

[ad_1]

सतीश जागलान, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Thu, 29 Aug 2024 10:08 AM IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक सभी नेता टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। सबसे पहले भाजपा की सूची आने वाली है। 1 सितंबर से पहले भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 1 सितंबर को जींद में भाजपा बड़ी रैली करने जा रही है।



सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो।

Trending Videos



विस्तार


बांगर की धरती जींद से भाजपा अपने विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है। 1 सितंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में भाजपा की बड़ी रैली होगी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की भी संभावना है। इनके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल समेत छह से ज्यादा केंद्रीय मंत्री आएंगे। भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड के साथ-साथ पूरे प्रदेश को साधने का प्रयास करेगी। रैली के आयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया होंगे।

Trending Videos

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक सभी नेता टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। सबसे पहले भाजपा की सूची आने वाली है। 1 सितंबर से पहले भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 1 सितंबर को जींद में भाजपा बड़ी रैली करने जा रही है। इस रैली में हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में जन आशीर्वाद रैली कर रहे हैं। जींद में अभी तक यह रैली नहीं हुई है। अब चुनावी समय में इस रैली को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। रैली में छह से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश का पूरा नेतृत्व हुंकार भरेगा। भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास करेगी। (संवाद)

जजपा से भाजपा में शामिल होने वाले विधायक भी करेंगे शिरकत

इस रैली में दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके जजपा के तीन विधायक इसी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ और बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। जींद में लगातार दो बार से भाजपा विधायक हैं। जुलाना और उचाना जाटलैंड सीट हैं। वहीं नरवाना सुरक्षित सीट है। इसके अलावा सफीदों में जाटों का भी अच्छा प्रभाव है, इसलिए इन पांचों सीट पर भाजपा की नजर है। इन पांचों सीटों के अलावा भाजपा जींद की धरती से पूरे प्रदेश में सियासी संदेश देना चाह रही है।

[ad_2]