[ad_1]
हरियाणा के भिवानी में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चा रात में अपनी मां के साथ सोया था। सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि विहान अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
पोस्टमार्टम कर पिता को सौंपा शव
मां ने बताया कि उसका बेटा रात को ठीक सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। फिलहाल बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव बच्चे के पिता को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हिसार के बगला गांव निवासी अंशुल ने बताया कि 2018 में मैंने भिवानी के हालू बाजार निवासी नेहा से लव मैरिज की थी। उनकी फोन पर बातचीत होती थी। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिवार वाले भी खुश थे और दोनों परिवारों का आना-जाना शुरू हो गया था। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम विहान रखा।
[ad_2]
Haryana: चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पीड़ित पिता ने मां पर लगाया हत्या का आरोप; अलग रहते थे पति-पत्नी




