in

Haryana: घरौंड़ा थाने के रिकॉर्ड रूम में महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच Latest Haryana News

Haryana: घरौंड़ा थाने के रिकॉर्ड रूम में महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच Latest Haryana News

[ad_1]


crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा के करनाल के थाना घरौंडा के रिकॉर्ड रूम में एक महिला सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी थाने में पहुंचे और कई घंटों तक थाने में जांच करते रहे। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। महिला सिपाही की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Trending Videos

घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को थाने का पूरा स्टाफ चुनाव में ड्यूटी होने के कारण मतदान केंद्रों पर तैनात था। दोपहर बाद करीब 3:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि सिपाही पूजा ने थाने के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला सिपाही पूजा जींद के गांव धीमाना की रहने वाली थी।

जिसकी चुनाव में पेट्रोलिंग पार्टी में ड्यूटी लगी थी। वह दोपहर बाद करीब तीन बजे थाने में आई थी। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में चली गई। वहीं पर वह चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। जब एक पुलिस कर्मी किसी काम से रिकॉर्ड रूम में पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा।

फिलहाल थाने के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले वर्ष ही भर्ती हुई थी। दो-तीन दिन पहले ही उसकी पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को उसने थाने में तैनात कर्मचारी से कपड़े बदलने के लिए जगह पूछी। इसलिए वह रिकॉर्ड रूम में गई। पूजा के जानलेवा कदम उठाने के पीछे का कारण क्या है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Haryana: घरौंड़ा थाने के रिकॉर्ड रूम में महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

Haryana Election: दिग्गजों ने डाली लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे सांसद…तस्वीरें Chandigarh News Updates

Haryana Election: दिग्गजों ने डाली लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे सांसद…तस्वीरें Chandigarh News Updates

Haryana: मतदान पहले, शादी बाद में, दूल्हे के रूप में ही सुनील व अंकित ने किया मतदान Latest Haryana News

Haryana: मतदान पहले, शादी बाद में, दूल्हे के रूप में ही सुनील व अंकित ने किया मतदान Latest Haryana News