{“_id”:”68f102ed8155edc1270e8ef9″,”slug”:”leopard-spotted-in-college-campus-in-bawal-2025-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haryana: कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, मचा हड़कंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी बावल (रेवाड़ी)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:06 PM IST
सरकारी कॉलेज के परिसर में बुधवार की रात तेंदुआ देखा गया। सुबह कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ नजर आया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वीरवार को गुरुग्राम से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम आई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया है।
कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ – फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के तहत आने वाले बावल के स्थानीय सरकारी कॉलेज के परिसर में बुधवार की रात तेंदुआ देखा गया। सुबह कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ नजर आया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वीरवार को गुरुग्राम से विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम आई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया है।
Trending Videos
कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कुत्ते कई दिनों से गायब हो रहे थे। आशंका होने पर कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक वन्य जीव नजर आया। गौर से देखने पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र ने दी। कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में कई कुत्तों के शव के अवशेष मिले हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए इलाके में जाल बिछाने के साथ-साथ कैमरे भी लगाए।
[ad_2]
Haryana: कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, मचा हड़कंप