कुंडली थाना क्षेत्र के शॉपिंग मॉल की छत पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा है। कुंडली थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ 4 व 6 पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोर की तलाश की जा रही है।
राई थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के साथ गांव का किशोर भी पढ़ता है। दोनों के बीच बोलचाल थी। आरोप है कि सहपाठी ने उनकी बेटी को मॉल में घुमाने का झांसा दिया व उनकी बेटी को कुंडली क्षेत्र के शॉपिंग मॉल में ले आया। जहां वह उनकी बेटी को मॉल की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी को धमकी देकर डराया गया। जब बेटी परेशान दिखाई दी तो परिजनों ने उससे बातचीत की। इस पर बेटी ने घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दी। कुंडली थाना पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि किशोर को जल्द अभिरक्षा में लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।