in

Haryana: करनाल नगर निगम चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक, ये वार्ड हुए आरक्षित; डीसी उत्तम सिंह बोले… Latest Haryana News

Haryana: करनाल नगर निगम चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक, ये वार्ड हुए आरक्षित; डीसी उत्तम सिंह बोले… Latest Haryana News

[ad_1]


डीसी उत्तम सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


करनाल नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक शनिवार को करनाल के लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी उत्तम सिंह ने की। बैठक के दौरान एडहॉक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इनके साथ-साथ निगम कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा व एडीसी यश जालुका भी मौजूद रहे। एडहॉक कमेटी व मीडिया की मौजूदगी में नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने के लिए ड्रॉ निकाला गया। 

Trending Videos

ये वार्ड किए गए आरक्षित

  • एससी वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 6 और वार्ड- 14 आरक्षित।
  • एससी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड-1 आरक्षित। 
  • बीसी-ए वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 7 आरक्षित।
  • बीसी-ए वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 2 आरक्षित।
  • बीसी-बी वर्ग महिला उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 17 आरक्षित।
  • महिला सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिएः वार्ड- 9, वार्ड-10, वार्ड- 15 और वार्ड- 16 आरक्षित।  

पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई वार्ड आरक्षण प्रक्रियाः डीसी

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षित करने को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिला प्रशासन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ नगर निगम चुनाव से संबंधित गतिविधियों को संपन्न करवाना है। बैठक में मौजूद एडहॉक कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ड्रॉ निकलवाया गया। इस दौरान इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके साथ-साथ मीडियाकर्मियों ने भी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई। 

[ad_2]
Haryana: करनाल नगर निगम चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक, ये वार्ड हुए आरक्षित; डीसी उत्तम सिंह बोले…

Chandigarh: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन, चंडीगढ़-पंचकूला में आयोजन Chandigarh News Updates

Chandigarh: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन, चंडीगढ़-पंचकूला में आयोजन Chandigarh News Updates

Hisar News: ‘नई शिक्षा नीति के लिए बनेगा सुझाव बॉक्स, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन’  Latest Haryana News

Hisar News: ‘नई शिक्षा नीति के लिए बनेगा सुझाव बॉक्स, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन’ Latest Haryana News