Haryana: आईटीआई की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बीच सड़क में हुई मारपीट; देखें वीडियो Latest Haryana News

[ad_1]

कुंजपुरा रोड स्थित आईटीआई के सामने कई छात्राओं का आपसी झगड़ा हो गया। छात्राओं ने एक दूसरी को नीचे गिरकर लात और थप्पड़ों से पिटाई की। एक छात्रा ने बाल पकड़े तो दूसरी ने बेल्ट से वार कर दिया। इसमें एक छात्रा बेहोश हो गई। जिस समय इन छात्राओं की लड़ाई हो रही थी तब सड़क पर खड़े सैकड़ों लोग इन्हें देख रहे थे। आने-जाने वाले लोग उनकी वीडियो बना रहे थे और बोल रहे थे म्हारी छोरियां भी धाकड़ हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

 छात्राओं के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। हालांकि मामले की पुलिस को शिकायत नहीं की गई है। मामला सामने आते ही वीडियो से पहचान कर आईटीआई के प्रधानाचार्य ने तीन छात्राओं को निलंबित कर दिया है। वहीं, परिजनों को बुलाकर भी शिकायत की गई है। 

आईटीआई प्रबंधन की जांच में सामने आया है कि छात्राओं का किसी बात को लेकर 13 जनवरी को आपसी झगड़ा हुआ था। तीन छात्राएं आईटीआई के बाहर झगड़ रही थीं,  जबकि अन्य छात्राएं उन्हें छुड़वाने का  प्रयास करती रहीं लेकिन तीनों ने किसी की बात नहीं मानी। 

[ad_2]
Haryana: आईटीआई की छात्राओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बीच सड़क में हुई मारपीट; देखें वीडियो