Haryana: अमित शाह करेंगे मिशन 2024 का शंखनाद, सरपंच करेंगे प्रदेशभर में चक्का जाम


Amit Shah

Amit Shah
– फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को हरियाणा में मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। गोहाना की अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल रैली का आयोजन किया है। उधर, ई टेंडरिंग को रद्द करने की मांग कर रहे सरपंचों ने शाह की रैली के विरोध में प्रदेशभर में छह घंटे चक्का जाम करने का एलान किया है।

इसके लिए शनिवार को रोहतक के जसिया में प्रदेशभर से सरपंच पहुंच चुके हैं। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने स्पष्ट किया कि रैली के विरोध में प्रदेशभर में हाईवे व सड़कों को जाम करेंगे। इसके बाद तीन फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे।

उन्होंने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं की तो दिल्ली या चंडीगढ़ कूच किया जाएगा। सरपंचों का रोष देखते हुए खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। गोहाना की रैली से अमित शाह हरियाणा को बड़ा संदेश देंगे।

2014 में नौ और 2019 में हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें जीत चुकी भाजपा इस बार भी सभी सीटें जीतने की उम्मीद से रविवार को चुनावी गर्जना करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोहाना के मंच से जीटी रोड बेल्ट और जाट बेल्ट के मतदाताओं को साधेंगे। महारैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की है।

किसानों का विरोध खत्म कराने पहुंचे सीएम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया है। किसानों का विरोध समाप्त कराने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार रात को ही सोनीपत पहुंच गए। यहीं से सुबह गोहाना रैली में पहुंचेगे। सीएम के अलावा, दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद रमेश कौशिक, विधायक श्रीकृष्ण मिडढा, मोहनलाल बड़ौली और निर्मल चौधरी भी मंच पर रहेंगे। जींद और सोनीपत के जिला अध्यक्ष भी शाह की रैली के गवाह बनेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डाॅ. संजय शर्मा ने बताया किरैली का समय 12 बजे का रखा गया है। ओपी धनखड़ ने कहा कि गोहाना की रैली से अमित शाह हरियाणा की जनता को बड़ा संदेश देंगे।

सात रैलियां और होंगी

फरीदाबाद के बाद अब अमित शाह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में रैली कर रहे हैं। कैथल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली हो चुकी है। अभी सात रैलियां और होनी हैं। इनमें भी अमित शाह, जेपी नड्डा या अन्य कोई बड़ा नेता शिरकत करेगा।

.


What do you think?

Unique Wedding: तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, देखें ‘मिनी कपल’ की शादी की तस्वीरें

Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने दी बाजार बंद रखने की चेतावनी, डीएसपी से मिले