Haryana: अनियंत्रित होकर पेड़ से ट्रक की हुई टक्कर, कैबिन में जिंदा जला चालक; हाइड्रा बुलाकर निकाला गया शव Latest Haryana News

[ad_1]

गांव बहलोल पुर के पास शुक्रवार रात पेड़ से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक चालक नासिर उर्फ बबला गांव हवाना का रहने वाला था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह से जल गया, जिसको बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दो  हाइड्रा बुलाकर कैबिन को तोड़कर चालक के जले हुए शव को बाहर निकाला।

Trending Videos

 मृतक नासिर पिछले कई वर्षों से यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है जब नासिर अपने घर से ट्रक (एचआर58एफ 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था।  पुलिस ने बताया कि नासिर के पीछे राजेश कुमार भी दूसरा ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चला था। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया और खाना खाने लगा जबकि राजेश अपना ट्रक लेकर चला गया।  खाना खाने के बाद नासिर भी अपना ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया, जिसके बाद ट्रक ने तुरंत आग पकड़ ली। 

चालक ट्रक के कैबिन में ही सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। जिंदा जलने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर ट्रक में आग लगी देखकर गांव के लोगों ने डायल-112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भड़क चुकी थीं।  सूचना मिलते ही लाडवा से फायर ब्रिगेड की दो  गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने दो  हाइड्रा मशीनों को बुलाकर ट्रक के केबिन को तोड़कर नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी।

[ad_2]
Haryana: अनियंत्रित होकर पेड़ से ट्रक की हुई टक्कर, कैबिन में जिंदा जला चालक; हाइड्रा बुलाकर निकाला गया शव