[ad_1]
हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 113 अपराधियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे हत्या या हत्या के प्रयास जैसी जघन्य वारदातों की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से इनकी पूरी साजिश नाकाम हो गई। इस अभियान ने 52 व्यक्तियों और एक पूरे परिवार की जान बचाई, जो इन अपराधियों के निशाने पर थे। इन आरोपियों के पास से 90 पिस्तौल, 153 कारतूस, 8 मैगजीन आदि बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता को देखते हुए इस अभियान को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह अभियान 20 नवंबर तक चलना था।
हरियाणा पुलिस की ओर से बताया गया है कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 15 दिन में 15 इनामी अपराधियों समेत 38 बड़े कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन पर 13 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये का इनाम था। इन बड़े अपराधियों ने कुल 220 वारदातों को अंजाम दिया था। इसी प्रकार अन्य 3800 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कुल 4226 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। अपराध पर निगरानी मजबूत करने के लिए पुलिस ने 748 नई हिस्ट्रीशीट खोली और 840 हिस्ट्रीशीट अपडेट की हैं। उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीट तब खोली जाती है जब किसी व्यक्ति को आदतन अपराधी माना जाए या उसका नाम पुलिस के सर्विलांस रजिस्टर में दर्ज हो। अगर पहले से हिस्ट्री शीट नहीं है, तो थाना प्रभारी नियमानुसार नई शीट तैयार करता है। यह प्रक्रिया अपराधी की गतिविधियों, रिश्तों और आदतों को दर्ज कर उसके लगातार निगरानी में रखने के लिए होती है।
114 करोड़ की अवैध संपत्ति की पहचान
हरियाणा पुलिस ने अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए अवैध संपत्तियों पर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई शुरू की है। अभियान के तहत अब तक 205 अपराधियों की संपत्तियों की स्पष्ट पहचान कर ली गई है। इनमें से 6 संपत्तियों को विधि अनुसार कुर्क किया गया, जबकि 3 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया है। शेष 196 मामलों में कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिनमें कुर्की और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अगले चरण में होगी। केवल 9 कुख्यात अपराधियों की संपत्तियों का मूल्य ही 5,00,85,196 तक पहुंचता है, जबकि अब तक पहचानी गई सभी अवैध संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 114 करोड़ 05 लाख 29 हजार 046 रुपये है।
गुरुग्राम में सबसे ज्यादा हुई गिरफ्तारियां
अभियान में गुरुग्राम पुलिस सबसे आगे रही, जिसने 133 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 175 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद झज्जर ने 108 और सोनीपत ने 100 गिरफ्तारियों के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत हुई, जिसमें 280 मामलों में 321 आरोपी पकड़े गए। इसके अलावा, 230 प्रयास-हत्या मामलों में 310, 110 हत्या मामलों में 150, और 57 उगाही मामलों में 72 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। यह सघन अभियान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।
[ad_2]
Source link

