[ad_1]
गुरुग्राम। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कल से आयोजित की जाएंगी। पहले यह परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होनी थीं लेकिन अब नई तिथि के अनुसार परीक्षाएं कल से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने बताया कि यह निर्णय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सुचारू संचालन और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। इस दौरान विषयवार पेपर जैसे इतिहास, अंग्रेजी, गणित, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एनएसक्यूएफ व एंटरप्रेन्योरशिप शामिल रहेंगे। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की अलग व्यवस्था की जा सकेगी। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कल से होंगी आयोजित

