[ad_1]
राज्य स्तरीय हॉकी, एथलेटिक्स समेत 5 खेलों के कार्यक्रम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार शाम को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के विभिन्न राज्य स्तरीय खेलों के कार्यक्रम की शेड्यूल जारी की गई। इनमें हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो और हैंडबॉल के मुकाबले हैं। प्रतियोगिताएं अलग-अलग जिले में होंगी। इनमें एथलेटिक्स के मुकाबले फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में 29 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक होंगे।
19 सितंबर को फतेहाबाद में बालिकाओं के अंडर-14, 17 और अंडर-19 के हॉकी के मुकाबले होंगे। बता दें कि सभी खेल तीन दिनों के अंदर खेले जाएंगे। वहीं 20 सितंबर से सोनीपत में बालकों के फुटबॉल मुकाबलों की शुरुआत होगी।
जींद जिले में 24 से 26 सितंबर तक खो-खो और हैंडबॉल दो खेल आयोजित किए जाएंगे। इनमें हैंडबॉल में अंडर-14, 17 और अंडर-19 की बालिकाओं के मुकाबले होंगे। वहीं खो-खो में बालक और बालिकाएं दोनों के मुकाबले होंगे। वहीं 29 सितंबर से जिले में बालिकाओं के एथलेटिक्स खेलों की शुरुआत होगी।
[ad_2]
Gurugram News: 29 सितंबर से जिले में होगी एथलेटिक्स मुकाबलों की शुरुआत

