Gurugram News: 20 से 22 फरवरी तक होगी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप Latest Haryana News

[ad_1]

-प्रविष्टि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में जिले में 13वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 22 फरवरी किया जा रहा है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सेक्टर-64 स्थित ड्यूस स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में आयोजित होगी। प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुग्राम बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के 35 प्लस वर्ष से 80 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। संस्था के जनरल सेक्रेटरी एसके जटराणा के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं (एक सिंगल्स, एक डबल्स एवं एक मिक्स्ड डबल्स) में भाग ले सकेगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास बीएआई (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया) आईडी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। सिंगल्स स्पर्धा के लिए 1000 रुपये, वहीं डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के लिए 2000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जीडीबीए प्रबंधक शिवम कटारिया के मोबाइल नंबर 9910631800 पर संपर्क किया जा सकता है।

[ad_2]
Gurugram News: 20 से 22 फरवरी तक होगी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप