Gurugram News: हेड कांस्टेबल की हिरासत से भागा मोबाइल छीनने वाला आरोपी Latest Haryana News

[ad_1]

हेड कांस्टेबल की हिरासत से भागा मोबाइल छीनने वाला आरोपी

-अदालत से पेश करके थाने में लेकर लाए थे आरोपी को

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।

मोबाइल छीनने के मामलों में गिरफ्तार आरोपी शुक्रवार को हेड कांस्टेबल की हिरासत से भाग गया । पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।

मोबाइल स्नेचिंग के एक मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी निवासी रवि और उसके साथी भीम बस्ती निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ 25 फरवरी को मोबाइल स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया था। कल आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। जब पुलिसकर्मी उसे अदालत से लेकर वापस थाने पहुंचे तो यहां रवि ने मौके का फायदा उठाया और थाने में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर थाने से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, रवि नशा करने का आदी है और वह अपने साथी आदित्य के साथ मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है। यह दिल्ली से बाइक पर गुरुग्राम आते हैं और स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। डीसीपी ईस्ट गौरव राज पुरोहित ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

[ad_2]
Gurugram News: हेड कांस्टेबल की हिरासत से भागा मोबाइल छीनने वाला आरोपी