[ad_1]
प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने हत्या मामले में भोंडसी जेल में बंद आरोपी से 27 ग्राम चरस बरामद होने पर उसका प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर 10 फरवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-5 निवासी राहुल के रूप में हुई है।
आरोपी राहुल के पास से 14 जनवरी को चरस मिलने की सूचना अपराध शाखा सोहना की पुलिस को मिली थी। कैदी राहुल से 27 ग्राम चरस बरामद होने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस, प्रिजनर अधिनियम व बीएनएस संबंधित धाराओं के तहत भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की।
आरोपी राहुल से पूछताछ करने व उसका आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि वह गुरुग्राम में हत्या करने के मामले में पिछले पांच साल से भोंडसी जेल में सजा काट रहा है। आरोपी राहुल 14 नवंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक 10 सप्ताह की पैरोल पर गया था। जब राहुल भोंडसी जेल में वापस आया तो वह अपने एक साथी से चरस लेकर आया था और जेल में चरस का सेवन कर रहा था। आरोपी राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर चोरी करने हत्या करने के तहत तीन मामले गुरुग्राम में व हत्या का प्रयास करने करने के तहत एक मामला दिल्ली में पहले भी दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि कैदी राहुल मादक पदार्थ रख रहा था व जेल में बंद अन्य कैदियों को पिलाकर जेल का वातावरण खराब कर रहा था। रिमांड पर लेकर आरोपी राहुल से पूछताछ की जा रही है।
[ad_2]
Gurugram News: हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी से 27 ग्राम चरस बरामद



