{“_id”:”6990c8bf153c99d1560a56b8″,”slug”:”entry-of-heavy-vehicles-prohibited-on-sohna-tawadu-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79830-2026-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: सोहना-तावडू मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। तावडू में रविवार को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। सोहना-तावडू रोड पर रविवार सुबह सात से दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार रविवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक सोहना से तावडू की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह फैसला शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Gurugram News: सोहना-तावडू मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित