[ad_1]
-सरफेस ड्रेन को मास्टर ड्रेन से जोड़ेगा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत सेक्टर-58 से 67 तक मास्टर रोड के साथ बने नाले (सरफेस ड्रेन) को मास्टर ड्रेन से जोड़ने की तैयारी है। इस पर करीब 2.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पानी की निकासी का पूरा नेटवर्क नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनों में कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या रहती है। जीएमडीए सेक्टर-58 से 67 तक सरफेस ड्रेन को बेहतर करने जा रहा है, जिससे बारिश का पानी मास्टर ड्रेनेज में जा सके। इसके लिए 11 सेक्टरों में मास्टर रोड के नालों को मास्टर ड्रेन से जोड़ा जाना है। इससे इन सेक्टरों में सड़कों पर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जीएमडीए ने इस कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार को इस कार्य को छह माह में पूरा करना होगा।
दूसरी ओर सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) वाटिका चौक से एनएच-48 तक सरफेस ड्रेन को मास्टर ड्रेन से जोड़ा जाना है। इस पर 74.65 लाख रुपये खर्च होंगे। एसपीआर के साथ मास्टर ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है जोकि मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। यह बरसाती पानी निकासी के लिए चौथा नाला होगा। ऐसे में जीएमडीए एसपीआर के पानी की निकासी का इंतजाम कराने जा रहा है। सड़क के साथ नाले के पानी निकासी का इंतजाम मास्टर ड्रेन में किया जाना है। इससे आसपास के सेक्टरों में भी जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने कहा कि दोनों कार्याें के लिए टेंडर जारी किया गया है।
[ad_2]
Gurugram News: सेक्टर-58 से 67 की मास्टर रोड पर जलभराव से मिलेगी राहत


