[ad_1]
{“_id”:”698c857dbc0c65edfe02a035″,”slug”:”master-road-of-sector-5157-will-be-constructed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79570-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: सेक्टर-51\/57 की मास्टर रोड का होगा निर्माण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर-51/57 की डिवाइडिंग मास्टर रोड, सर्विस रोड और फुटपाथ को नए सिरे से बनवाने जा रहा है। इस कार्य पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे और छह माह में ठेकेदार को काम पूरा करना होगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-51/57 की डिवाइडिंग मास्टर रोड को ठीक कराया जाना है। उन्होंने बताया कि पहले इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया गया था लेकिन एक ही एजेंसी आई थी। ऐसे में अब दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि न्यू गुरुग्राम में यह प्रमुख रोड है और वाहनों का काफी दबाव रहता है। मेन सड़क के साथ सर्विस रोड और फुटपाथ को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-51/52 और सेक्टर-52/57 रोड को ठीक कराया जाना है। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: सेक्टर-51/57 की मास्टर रोड का होगा निर्माण


