Gurugram News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान Latest Haryana News

[ad_1]

-परिजनों ने आत्महत्या के मामले में नहीं दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में डब्ल्यू ब्लॉक में 10 मार्च को एक युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह युवक के साथ सहमति संबंध में रहती थी। सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतका की पहचान देहरादून (उत्तराखंड) की इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी मनमीत कौर (23) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी और उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी युवक के साथ दिसंबर 2025 से डब्ल्यू ब्लॉक में किराये के कमरे में रह रही थी। वह यहां निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि मनमीत कौर की युवक के साथ कई बार अनबन हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनमीत कौर पांचवीं मंजिल से कूद गई। घायल हालत में मनमीत को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि बुधवार को युवती का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सहमति संबंध में रहने वाले युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के परिवार वालों ने शिकायत नहीं दी है।

[ad_2]
Gurugram News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान