Gurugram News: सस्ते सीसीटीवी के नाम पर कारोबारी से 1.86 लाख की ठगी Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



एडवांस पैसे लेकर कारोबारी का नंबर कर दिया ब्लाक

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ऑनलाइन सस्ते सीसीटीवी का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी से 1.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। कारोबारी से एडवांस के रूप में ऑनलाइन पेमेंट ले ली, इसके बाद उन्होंने कारोबारी का नंबर ब्लाक कर दिया। पीड़ित के पास जब सीसीटीवी नहीं पहुंचे तो उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना साउथ पुलिस की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोहना निवासी गौरव झाम्ब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर सस्ते सीसीटीवी मिलने का वीडियो देखा। उन्होंने वीडियो में दिए हुए नंबर पर संपर्क किया। पीड़ित ने बताया कि वो सिक्योरिटी सोल्यूशंस की फर्म चलाते हैं। उन्होंने अपनी फर्म से बेचने के लिए सस्ते सीसीटीवी कैमरे ऑर्डर किए। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन बताए गए बैंक खाते में एक लाख 86 हजार 197 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद जिस नंबर से उन्होंने संपर्क किया था, उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में ठग ने उनके नंबर को ब्लाक कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

[ad_2]
Gurugram News: सस्ते सीसीटीवी के नाम पर कारोबारी से 1.86 लाख की ठगी