[ad_1]
{“_id”:”68f5306b4411bd174f0481d2″,”slug”:”man-dies-in-road-accident-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107167-2025-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नूंह। मुंबई हाईवे पर नूंह सदर थाने की जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना नूंह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे करुण की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के अनुसार बहादुरगढ़ झज्जर निवासी सतीश कुमार के पास एक आईसर कंटेनर गाड़ी नंबर एचआर 63 डी 1151 है, जिसको वह ट्रांसपोर्ट में चलाते थे। शनिवार को गाड़ी में सामान लेकर अलवर से नोएड़ा के लिए जा रहे थे। रात के करीब साढ़े नौ बजे जब वे मुंबई हाईवे के प्वाइंट नंबर 35.700 के पास पहुंचे तो अज्ञात गाड़ी चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें सतीश कुमार (56) की मौके पर ही मौत हो गई। जयसिंहपुर चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

