[ad_1]
{“_id”:”699c645e87f29726e005b224″,”slug”:”young-man-found-lying-on-the-roadside-died-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80601-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: सड़क किनारे पड़े मिले युवक की उपचार के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 21 फरवरी को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पास कोई दस्तावेज न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को माेर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार एक निजी अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने 21 फरवरी को युवक अचेत पड़ा होने की जानकारी दी थी। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने युवक को अस्पताल में पहुंचाया। युवक की उम्र करीब 30 साल है। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही वजह का पता चल सकेगा। ब्यूरो
[ad_2]
Gurugram News: सड़क किनारे पड़े मिले युवक की उपचार के दौरान मौत




