Gurugram News: शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 8.81 लाख रुपये ठगे Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। साइबर ठगों ने युवक को शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 8.81 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

राजीव नगर निवासी जगबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर 2023 को उनके पास विकास शर्मा नामक युवक ने अपने आप को फाइनेंशियल सलाहकार बनकर फोन किया था। उसने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। इसके साथ वह उन्हें व्हाट्सएप पर दूसरे लोगों के मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजता था। आरोप है कि विकास शर्मा ने पीड़ित का एक खाता खुलवाया। उनके खाते में मुनाफे के रुपये भेजे गए। इसके बाद ठगों ने उससे दूसरे अकाउंट में रुपये डलवाए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। संवाद

[ad_2]
Gurugram News: शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 8.81 लाख रुपये ठगे