Gurugram News: शहर में 35 डिग्री पहुंचा पारा Latest Haryana News

[ad_1]




मानेसर। मिलेनियम सिटी में गर्मी का असर अब नजर आने लगा है। तेज धूप ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज होने के कारण लोग परेशान नजर आए, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। गर्मी बढ़ने के कारण लोग सुबह हल्के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: शहर में 35 डिग्री पहुंचा पारा