in

Gurugram News: शहर के 14 वार्डों में लगे गंदगी के ढेर, पालिका प्रशासन बेखबर Latest Haryana News

Gurugram News: शहर के 14 वार्डों में लगे गंदगी के ढेर, पालिका प्रशासन बेखबर  Latest Haryana News

[ad_1]

शहर के 14 वार्डों में लगे गंदगी के ढेर, पालिका प्रशासन बेखबर

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना अधर में, नागरिकों में बढ़ा रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शहर के सभी 14 वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों की 30 हजार से अधिक आबादी इस स्थिति से प्रभावित है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक कूड़ा उठाने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। दिवाली और गोवर्धन पूजा पर्व के मौके पर फैली गंदगी से लोगों में रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन जहां एक ओर स्वच्छता के नारे लगा रहा है और दीवारों पर स्लोगन लिखवा रहा है, वहीं हकीकत में शहर की स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। हर वार्ड के कोने-कोने में कूड़े के ढेर लगे हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने पहले घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत पांच वर्षों के लिए 5 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें दो एजेंसियों ने भाग लिया। एक एजेंसी ने निर्धारित बजट से 35 प्रतिशत कम दर पर निविदा दायर की, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिली। अब पुनः टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके कारण डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा ठप पड़ी हुई है। शहर के निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती गंदगी से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती गंदगी को देखते हुए वैकल्पिक प्रबंध कराने के लिए जिला नगर आयुक्त से अनुरोध किया जाएगा। उनके अनुसार, अनुमति मिलने के बाद अस्थायी तौर पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि शहर को जल्द ही स्वच्छ बनाया जा सके।

[ad_2]
Gurugram News: शहर के 14 वार्डों में लगे गंदगी के ढेर, पालिका प्रशासन बेखबर

Russia says it takes two more Ukrainian villages, struck energy targets overnight Today World News

Russia says it takes two more Ukrainian villages, struck energy targets overnight Today World News

करनाल में पराली बेचकर कमाई कर रहे हैं किसान, प्रदूषण के खिलाफ मुहिम को मिल रहा समर्थन Latest Haryana News

करनाल में पराली बेचकर कमाई कर रहे हैं किसान, प्रदूषण के खिलाफ मुहिम को मिल रहा समर्थन Latest Haryana News