[ad_1]
मानेसर। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित होंडा कंपनी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई। लगभग 400 कर्मचारी अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मानेसर तहसील में धरने पर बैठे रहे।
एसडीएम दर्शन यादव धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एचएसआईआईडीसी के दफ्तर में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर मनोज कुमार की मौजूदगी में कर्मचारियों से बातचीत की गई। वार्ता में कर्मचारियों को 1,500 रुपये की बढ़ोतरी देने पर सहमति बनी जिसके बाद कर्मचारी दोपहर तक काम पर लौट गए। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: वेतन में 1,500 रुपये बढ़ोतरी से हड़ताल समाप्त




