Gurugram News: लैब जांच में दूषित पाया गया एस्टेयर गार्डन का पानी Latest Haryana News

[ad_1]

सोसाइटी में गंदे पानी की आपूर्ति के कारण बीमार हुए थे 100 लोग

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-70 ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन के पेयजल का सैंपल दूषित पाया गया है। इस बात की तस्दीक जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग के लैब ने की है। पिछले दिनों सोसाइटी में दूषित जल की आपूर्ति की शिकायत लोगों ने की थी।

इससे करीब 100 लोगों के बीमार होने की सूचना सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने दी थी। इसके बाद पानी की जांच के लिए सरकारी लैब में सैंपल भेजे गए थे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राव जसवंत ने बताया कि पानी की रिपोर्ट में बैक्टीरिया की उपस्थिति बताई गई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदूषित पानी के कारण लोग बीमार हुए हैं। पिछले 6-7 दिसंबर को सोसाइटी में मटमैले, बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। इसके बाद लोगों ने उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, पेट दर्द की शिकायत की थी। आरडब्ल्यूए ने बताया कि सोसाइटी के 50 घरों के पानी के सैंपल लेकर लैब में भेजा गया था। आरडब्ल्यूए महासचिव आरुणि शुक्ला ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण सोसाइटी के 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। इनमें से करीब 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। आरडब्ल्यूए ने प्रबंधन से प्रति परिवार 40 लीटर सर्टिफाइडज पैकेज्ड पेयजल की व्यवस्था कराने, बीमार हुए लोगाें का मेडिकल खर्च मुहैया कराने और गंदे पानी की आपूर्ति की जांच और दोषी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

[ad_2]
Gurugram News: लैब जांच में दूषित पाया गया एस्टेयर गार्डन का पानी