Gurugram News: राष्ट्रीय यूथ वेटलिफ्टिंग में हेमराज ने जीता रजत Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। ओपन राष्ट्रीय यूथ जूनियर और सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 88 किलोग्राम भार वर्ग में जिले के हेमराज ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता तीन फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में खेली जा रही है। इसमें पूरे देश से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हेमराज ने इस जीत पर बात करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता मेरे लिए बहुत खास रही। इसमें पूरे देश से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मेरा लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। प्रशिक्षक मनीलाल यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और भविष्य में ओलंपिक स्तर की तैयारी का भरोसा दिलाया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: राष्ट्रीय यूथ वेटलिफ्टिंग में हेमराज ने जीता रजत