Gurugram News: यश ने 87 और सूरज ने 83 रन बनाए Latest Haryana News

[ad_1]




गुरुग्राम। स्टार ग्रीन के मैदान पर शुक्रवार को वाइब्स क्रिकेट अकादमी और क्रोयर-11 की टीम के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्रोयर-11 की टीम ने वाइब्स क्रिकेट अकादमी की टीम को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाइब्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने 37.5 ओवर में 208 रन बनाए। वाइब्स क्रिकेट अकादमी की ओर से वंश ने 61 रन और कृष्ण ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में सूरज ने 6 विकेट और अक्षय ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रोयर-11 की टीम ने 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। क्रोयर-11 की ओर से यश ने 87 और सूरज ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: यश ने 87 और सूरज ने 83 रन बनाए