Gurugram News: माैत का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना Latest Haryana News

[ad_1]

होडल। क्षेत्र के गांव गढी पट्टी में अपने घर से होली खेलने गए 23 वर्षीय युवक दीपक का शव गांव के बाहर कुएं से बरामद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किए जाने को लेकर मृतक के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर के समय सैकड़ों महिला पुरुष थाने पहुंच गए। दर्जनों महिलाएं थाना परिसर के मुख्य द्वार के बाहर धरना देकर बैठ गईं।

ग्रामीणों का कहाना है कि 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस इस मामले में खुलासा नहीं कर सकी है। बाद में डीएसपी सुरशे भडाना थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और वह वापस लौटे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

गौरतलब है कि मृतक युवक रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर से होली खेलने के लिए निकला था, लेकिन सोमवार की सुबह कुएं में उसका शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गढ़ी पट्टी निवासी 23 वर्षीय दीपक के रूप में हुई। गढी पट्टी निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार एक मार्च को दोपहर के समय घर से योगेश, रोहताश, दीपक, सुमेर अपने दो साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचे और उसके भाई दीपक को होली खेलने के बहाने से बुलाकर ले गये थे। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

[ad_2]
Gurugram News: माैत का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना