in

Gurugram News: मारपीट कर महिला को छत से फेंका, गंभीर Latest Haryana News

Gurugram News: मारपीट कर महिला को छत से फेंका, गंभीर  Latest Haryana News

[ad_1]

पीड़िता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया

आरोप : बेटियों को लेकर सभी लोग दिन ताने देते रहते थे

संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कामेडा में एक महिला से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने तथा छत से फेंककर घायल करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। महिला ने हालत में सुधार होने के बाद पुलिस को शिकायत देकर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित महिला संजीदा ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बेटियों को लेकर पति और सास, ससुर आए दिन ताने देते रहते। आरोप है कि पति इखलास शराब का आदि है जो नशे में मारपीट करता रहता। वह कुछ काम भी नहीं करता। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले पति इखलास शराब के नशे में घर आया और उसने कान में पहनी हुई सोने की बाली और गले से सोने की हंसली को छीनने लगा।

उसने जब विरोध किया तो सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपी ने गले से सोने की हंसली और कान से सोने की बालियां छीन लीं। महिला ने बताया कि जब उसे कुछ होश आया तो ससुर हबीब और सास सुबानी ने बाल पकड़कर गिरा दिया जिसके बाद दोनों ने लात घूंसों से पीटा। आरोप है कि सास और ससुर ने छत से नीचे फेंक दिया। इससे कमर में फ्रैक्चर आ गया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

फिरोजपुर झिरका के सिटी थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

[ad_2]
Gurugram News: मारपीट कर महिला को छत से फेंका, गंभीर

वर्ल्ड अपडेट्स:  रूस का KA-226 हेलिकॉप्टर जमीन से टकराया, 5 लोगों की मौत Today World News

वर्ल्ड अपडेट्स: रूस का KA-226 हेलिकॉप्टर जमीन से टकराया, 5 लोगों की मौत Today World News

Karnal News: अटल पार्क में रखवाए जाएंगे डस्टबिन Latest Haryana News

Karnal News: अटल पार्क में रखवाए जाएंगे डस्टबिन Latest Haryana News