Gurugram News: मानेसर में 4000 स्ट्रीट लाइटें एलईडी में बदली जाएंगी Latest Haryana News

[ad_1]

आईएमटी मानेसर में स्ट्रीट लाइटों के सर्वे का काम पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी मानेसर की सड़कों पर बेहतर रोशनी और सुरक्षित यातायात के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने स्ट्रीट लाइटों का सर्वे पूरा कर लिया है। आईएमटी के सेक्टर-1 सहित सभी सेक्टरों में यह सर्वे कराया गया। करीब 4000 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जाएगा। अब विभाग लाइट लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। विभाग की योजना है कि जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं वहां नई लाइटें लगाई जाएंगी और जो खराब हैं उन्हें ठीक किया जाएगा। इससे रात के समय सड़कों पर चलना और वाहन चलाना ज्यादा सुरक्षित होगा। आईएमटी मानेसर करीब 4000 एकड़ में फैला हुआ औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे पांच फेज में विकसित किया गया है। यहां कई बड़ी कंपनियां हैं, इसलिए कर्मचारियों और भारी ट्रकों की आवाजाही भी काफी रहती है। रात में रोशनी कम होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

अब सर्वे के बाद जिन जगहों पर लाइटें खराब हैं या नहीं लगी हैं, वहां काम शुरू किया जाएगा। पुरानी लाइटों की जगह नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस काम में नगर निगम मानेसर का भी सहयोग लिया जा रहा है। नई लाइटों से बिजली की बचत होगी और रोशनी भी बेहतर मिलेगी।

विभाग इन स्थानों पर नई लाइटें लगाने और खराब लाइटों को ठीक करने के लिए जल्द ही एस्टीमेट तैयार करेगा। एस्टीमेट बनने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाने और सुधार का काम शुरू कर दिया जाएगा।– दिनेश, सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, एचएसआईआईडीसी


[ad_2]
Gurugram News: मानेसर में 4000 स्ट्रीट लाइटें एलईडी में बदली जाएंगी