[ad_1]
{“_id”:”69a442537b2f855372095b67″,”slug”:”relief-will-be-provided-by-the-construction-of-footpaths-and-drains-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81072-2026-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: मानेसर में फुटपाथ व नालों के निर्माण से मिलेगी राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मानेसर। मारुति की ओर से सीएसआर फंड के तहत आईएमटी मानेसर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में फुटपाथ और सड़कों के किनारे टाइलें लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी सुविधा मिलेगी। आईएमटी के सेक्टर-आठ में सड़कों के साथ-साथ नालों का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो। नालों के निर्माण से पानी की निकासी बेहतर होगी और यातायात सुचारू रहेगा। इसके अलावा सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है, ताकि लोग सीधे सड़क पर न उतरें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और कामगारों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: मानेसर में फुटपाथ व नालों के निर्माण से मिलेगी राहत


