Gurugram News: महिला अधिकारी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के एक होटल में मीटिंग के लिए आई महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से नोएडा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह यूएसए बेस्ड कंपनी में वरिष्ठ पद पर है। वह कंपनी के एक क्लाइंट रणजीत सिंह के साथ कंपनी की मीटिंग के लिए सेक्टर-29 में आई थी। यहां मीटिंग के बाद वह रणजीत के साथ होटल में थी। आरोप है कि यहां रणजीत सिंह ने शराब पी और नशे में उसके साथ अभद्र हरकत करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में महिला अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2..

घर से बाहर घूम रही महिला से की अभद्रता

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में घर से बाहर घूम रही महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सेक्टर-40 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-31 की रहने वाली महिला ने बताया कि वह बीती 28 अगस्त को अपने घर के पास घूम रही थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
Gurugram News: महिला अधिकारी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार