Gurugram News: मध्यम स्तर का रहा आईटी का पेपर Latest Haryana News

[ad_1]




उड़नदस्तों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर रखी नजर


Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आईटी की परीक्षा दी। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि उड़नदस्तों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। नकल रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर आसान और मध्यम स्तर का बताया। उन्होंने बताया कि अधिकतर प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे। कुछ सवालों में सोचने की जरूरत जरूर पड़ी लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। अधिकतर छात्रों ने पेपर को उम्मीद से ज्यादा आसान बताया।


विद्यार्थी बोले – पेपर मुश्किल न आसान

पेपर काफी अच्छा गया और समय भी पर्याप्त मिला। सभी प्रश्न आराम से हल हो गए। – सोनाक्षी

पेपर संतुलित और समझने में आसान था। सिलेबस से ही सवाल पूछे गए थे, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। – हर्ष

पेपर बहुत अच्छा गया है, अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। – साहिल

आईटी पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान, लेकिन उनकी तैयारी के अनुसार अच्छा गया। -फरद

[ad_2]
Gurugram News: मध्यम स्तर का रहा आईटी का पेपर