[ad_1]
बुजुर्ग और महिला की कभी मुलाकात ही नहीं हुई थी, सिर्फ ऑनलाइन होती थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक बुजुर्ग कारोबारी को बातों में फंसाकर महिला ने 6.30 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह पता चला कि बुजुर्ग और महिला की कभी मुलाकात ही नहीं हुई थी। सिर्फ ऑनलाइन ही आपस में बात किया करते थे।
सेक्टर-54 निवासी बुजुर्ग कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उनकी ऑनलाइन मुलाकात एक पूर्वोत्तर की महिला से साल 2020 में हुई थी। फेसबुक पर किम उर्फ प्रियंका संगमा नाम की एक महिला ने खुद को दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस की एयरहोस्टेस बताकर दोस्ती की। उसने विश्वास जीतने के लिए विमानों के अंदर की अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। पीड़ित का आरोप है कि युवती ने उनकी साधारण तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों और चैट्स के साथ जोड़ दिया और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके रुपये लेने लगी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनसे ठगी में सिर्फ युवती ही नहीं बल्कि उसके भाई, मां और पति भी शामिल थे। इन्होंने पीड़ित को डराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। एक आरोपी ने खुद को शिलॉन्ग का एसडीएम बताकर बात की और रुपये लौटाने का आश्वासन भी दिया लेकिन रुपये नहीं दिए गए। उन्होंने रुपये देने का दबाव दिया तो आरोपी एयरहोस्टेस के पति ने खुद को मेघालय के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को धमकाया।
कारोबारी को आरोपी लगातार ब्लैकमेल करते हुए मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण कारोबारी के स्वास्थ्य पर इतना बुरा असर पड़ा कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और वे पैरालिसिस (लकवा) के शिकार हो गए। इसके बावजूद, ठगों ने दया नहीं दिखाई और अस्पताल के फर्जी बिल भेजकर उनसे रुपये लेते रहें। धीरे -धीरे करके ठगों ने उसने 6.30 करोड़ रुपये ठग लिए।
वर्जन
सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। – गौरव राज पुरोहित, डीसीपी ईस्ट
[ad_2]
Gurugram News: बुजुर्ग को बातों में फंसाकर युवती ने ठग लिए 6.30 करोड़ रुपये


