Gurugram News: फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी से सामान चोरी में एक गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुए चोरी के मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गाड़ियों में लाखों रुपये का सामान डिलीवर के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी हब, बिनोला से लोड हुआ था। इन गाड़ियों के चालक शाकिर व आरिफ द्वारा गाड़ियों से सामान चोरी कर लिया और भाग गए। शिकायत पर पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए सीआईए सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को दिनांक नौ फरवरी को राजीव चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमजद (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव सबरास, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत मेंं पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी से सामान चोरी में एक गिरफ्तार